तीन दुकानों से जब्त हुआ 13 लाख का फोर्टीफाइड चावल:प्रशासनिक अमले ने की छापामार कार्रवाई, तीनों दुकानों को किया गया सील

सरगुजा जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग के संयुक्त अमले ने तीन दुकानों से करीब 13 लाख रुपये का फोर्टीफाइड चावल जब्त किया है। तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। फोर्टीफाइड चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सप्लाई की जाती है। आशंका है कि ये चावल राशन दुकानों में वितरण के लिए लाए गए थे। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरूवार रात कलेक्टर विलास भोस्कर को मिली सूचना के आधार पर प्रशासनिक अमले ने सांई ट्रेडर्स में छापा मारा। सांई ट्रेडर्स से एक ट्रक में 310 क्विंटल चावल लोड किया जा रहा था, जिसे जब्त किया गया। कार्रवाई राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। तीन दुकान किए गए सील
अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को संयुक्त प्रशासनिक अमले ने खरसिया नाका स्थित श्रीराम ट्रेडर्स और बंसल ट्रेडर्स में भी दबिश दी। दुकानों में अवैध रूप से भण्डारित चावल जब्त कर लिया गया। इसमें साईं ट्रेडर्स में आज लगभग 8 क्विंटल चावल, श्रीराम ट्रेडिंग में 130 क्विंटल एवं बंसल ट्रेडर्स में 45 क्विंटल चावल भंडारित पाया गया। प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए चावल जब्त कर तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, तहसीलदार उमेश बाज, नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव सहित मंडी एवं पुलिस विभाग टीम शामिल रही। राशन दुकान में वितरित होता है चावल
जिस फोर्टीफाइड चावल को प्रशासनिक अमले ने जब्त किया है, वह पीडीएस प्रणाली के तहत वितरित किया जाता है। यह चावल दुकानों तक कैसे पहुुंचा, इसकी जांच की जा रही है। जब्त चावल की कीमत 13 लाख रुपये बताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *