लुधियाना। प्रीत साहित्य सदन से इस बार अपनी मासिक सभा में डॉ. संजीव डाबर के नव प्रकाशित कहानी संग्रह जो दिल खोजा अपना, धर्मपाल स्नेही का नव प्रकाशित काव्य संकलन तेरे फूल हुए स्वीकार और तेजिंदर चड़िहोक का नव प्रकाशित लघु कथा संग्रह हवा में गूंजते हर्फ अनुवादित सीमा भाटिया तीनों पुस्तकों का एक साथ विमोचन किया गया। इन पर क्रमशः ममता जैन काजल मेहरा और सीमा भाटिया ने अपने प्रपत्र पेश किया। अपने इन प्रपत्रों में उन्होंने पुस्तकों का पूर्ण रूप से विश्लेषण भी किया। सामाजिक मान्यताओं और रूढ़िवादियों की गंभीर समस्याओं को बखूबी समझ के समक्ष रखा गया तदुपरांत लेखकों द्वारा अपनी आत्मा अभिव्यक्ति भी दी गई। सभा की अध्यक्षता पंजाबी की प्रसिद्ध लेखिका डॉ गुरचरण कौर कोचर द्वारा की गई। अपने अध्यक्ष भाषण में इन्होंने तमाम पुस्तकों की गंभीरता से बात की।


