तीन बहनों के इकलौते भाई का अंतिम संस्कार

बरनाला| बरनाला जिला के गांव बड़वर के रहने वाले तेजपाल सिंह सेखों की इंडोनेशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। इंडोनेशिया से उसके पार्थिव शरीर को उसके गांव में लाया गया। जहां पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ। गांव के आम आदमी पार्टी के नेता गुरमीत सिंह काका बड़वर ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से था उसके पिता की पहले एक सड़क हादसे में कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तीन बहनों का वह इकलौता भाई था। करीब 5 साल पहले वह विदेश गया था। वहां पर उसने एक एंजेल नाम की लड़की से शादी भी कर ली थी। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके पार्थिव शरीर को उसके गांव में लाया गया। उन्होंने कहा कि परिवार की गरीबी दूर करने के लिए वह गया था। लेकिन विदेश से उसकी लाश वापस आई है। उसके परिवार का लाखों रुपए खर्च हो गया है इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरिंदर सिंह धारीवाल सहित कई नेता परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *