गोलछा ग्रुप की ओर से वैशाली नगर, गुरुद्वारा के सामने तीन मंजिला वेस्टसाइड शोरूम का शुभारंभ किया गया। कॉमर्शियल बिल्डिंग में ग्रुप के निदेशक अभिमन्यु गोलछा और उनकी पत्नी जैश गोलछा ने टाटा ग्रुप ने फीता काटा। इस अवसर पर ग्रुप के सीईओ – रियल एस्टेट मोहित त्रिपाठी उनकी टीम और वेस्टसाइड की टीम उपस्थित थी । गोलछा ग्रुप का प्रतिष्ठित उद्यम कियान (KIAN) रियल एस्टेट क्षेत्र में तेजी से एक अग्रणी नाम के रूप में उभर रहा है। यह कंपनी राजस्थान में लग्जरी कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल परियोजनाओं के विविध श्रेणी के साथ कार्यरत है। राजस्थान के साथ जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी अपने प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रही है।


