तीन मामले में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कांकेर | कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा बांध व तालाब में डूबने से मौत होने के तीन प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील पखांजूर के ग्राम हनफसी निवासी 45 वर्षीय लच्छू राम नेताम की बांध में डूबने से मौत हो जाने पर उनकी पत्नी जानोबाई नेताम को चार लाख, कोयलीबेड़ा तहसील के ग्राम संबलपुर निवासी 37 वर्षीय खेमलाल पटेल की तालाब में डूबने से मौत होने से पत्नी सरिता पटेल तथा दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम दरगढ़ निवासी 32 वर्षीय बज्जूराम कल्लो की मौत तालाब में डूबने से हो जाने के पर उनकी पत्नी सगरो बाई के लिए चार-चार लाख की आर्थिक स्वीकृत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *