तीन विवि के एक वीसी, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ : आजसू

आरयू में लंबे समय से स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी का पद खाली है। छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि एक ही कुलपति को तीन-तीन विश्वविद्यालयों का प्रभारी बना देना छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आरयू में जून में जारी होने वाला स्नातक का रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। आरयू में वर्ष 2025-27 में पीजी में एडमिशन नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय नेतृत्वविहीन हालत में चल रहे हैं। न समय पर कक्षाएं लग रही हैं, न परीक्षाएं हो रही हैं और न ही समय पर परिणाम प्रकाशित हो पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *