तीन सड़क हादसे: पिकअप, कार, ट्रक की टक्कर से 3 बाइक पर सवार 5 लोग घायल

भास्कर न्यूज | बालोद जिले में तीन स्थानों में हुए सड़क हादसे में पिकअप, कार, ट्रक की टक्कर से तीन बाइक में सवार 5 लोग घायल हो गए। अर्जुंद, बालोद थाने में पिकअप, कार, ट्रक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281, 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अर्जुंदा पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। ग्राम डुडिया निवासी दिलीप कुमार देवांगन ने जानकारी दी है कि 19 जनवरी को रात 8.30 बजे भांजी दामाद रामेश्वर देवांगन और भांजा रामकुमार देवांगन बाइक में किराना सामान खरीदने अर्जुन्दा जा रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास अर्जुंदा तरफ से आ रही पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। अर्जुंदा से राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया। वहीं ग्राम करहीभदर मुख्‍य मार्ग में पेट्रोल पंप के पास। ग्राम चिटौद निवासी अमन मानिकपुरी ने जानकारी दी है कि 20 जनवरी को लाटाबोड़ से चिटौद बाइक से जा रहा था। इस दौरान दोपहर 3.30 बजे करहीभदर मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के पास टर्निंग में चालक ने अपने चारपहिया गाड़ी को मोड़ दिया। जिससे टकराकर घायल हो गया। ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल ग्राम कुसुमकसा से खलारी मुख्य मार्ग रोड किनारे ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्राम खलारी निवासी लक्ष्‍मी बाई निर्मलकर ने जानकारी दी है कि शनिवार को बेटा देवा निर्मलकर बाइक से अपने दोस्‍त केबी निर्मलकर के साथ दल्लीराजहरा गए थे। कुसुमकसा से खलारी के बीच बिना सांकेतिक चिन्ह इं​िडकेटर जलाकर चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया था। जिससे बाइक में सवार बेटा व उनका दोस्त टकराकर घायल हो गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया। जहां इलाज हुआ। डिस्चार्ज के बाद 22 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *