भास्कर न्यूज|अमृतसर नॉर्थ हलका में 3 साल पहले जिन सड़कों को बनवाने का विरोध हुआ था, अब चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू व सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने उसका उद्घाटन किया है। 3-4 दिनों में इन सड़कों में लुक डालने का काम शुरू हो जाएगा। साल-2022 में 46 करोड़ रुपए का बजट नॉर्थ हलका में सड़कों का कायाकल्प कराने के लिए पास हुआ था। लेकिन विरोध पर नहीं बन सकी। विरोध का हाल यह था कि सड़क पर ही कुछ लोग लेट गए थे। हालांकि अब विकास काम होने पर अब क्रेडिट लेने के लिए हर कोई तैयार है। बता दें कि यह सड़कें अंबेडकर चौक, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से खंडे वाला चौक, मजीठा रोड से होते हुए माता कौलां मार्ग तक जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। आगे भी सड़कों का विकास काम चलता रहेगा। चेयरमैन रिंटू ने कहा कि शिक्षा-सफाई और युद्ध नशे विरुद्ध के बाद सड़कों को चमकाने की क्रांति चलेगी। यहां सफाई व नशे के खिलाफ अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम की ओर से विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। लोगों की समस्याओं को सुनकर प्रतिदिन निगम अधिकारियों से मीटिंग करके समस्याओं का निपटारा करवा रही है। इस मौके पर पार्षद बॉबी, रितेश शर्मा, विसाखा सिंह, बलविंदर सिंह काला, अनेक सिंह, प्रणव धवन, साहिल सागर व अन्य मौजूद रहे।


