बड़वानी | शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय की ओर से कॉलेज चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नोडल अधिकारी सीमा नाईक की टीम ने मंगलवार को शासकीय सांदीपनी हायर सेकंडरी स्कूल राजपुर, शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राजपुर व पीएम श्री शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल का भ्रमण कर विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हितग्राही योजनाएं, कोर्स, विषय चयन सहित कॉलेज में मिलने वाली सभी सुविधाओं व गतविधियों की जानकारी दी गई। दल प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह भिड़े, प्रो. दीपाली निगम, प्रो. आयुषी व्यास, डॉ. लखन कुमार परमार व कृष्णु कुमार यादव मौजूद थे।


