पुलिस ने बुधवार देर शाम युवक को तीन हजार नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। युवक गांव मोहनपुरा का रहने वाला है और मल्टीपर्पज स्कूल के सामने की तरफ कार पर नशीली गोलियां लेकर आ रहा था। इसी दौरान पुरानी आबादी थाना पुलिस ने उसे धर दबोचा। थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुरानी आबादी थाना पुलिस को बुधवार को डीएसटी से इनपुट मिला था कि शहर में मोहनपुरा का रहने वाला युवक कार में नशीली गोलियां लेकर आया है। इस पर मल्टीपर्पज स्कूल अंडरब्रिज के पास पुलिस टीम तैनात की। डीएसटी के इनपुट केआधार पर बताई गई कार को रोका गया।
कार को रोकते ही इसे चला रहा युवक घबरा गया। इस पर पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। पुलिस टीम को कार में तीन हजार नशीली गोलियां मिली। युवक हरमंदरसिंह उर्फ गोरा (36) पुत्र नायब सिंह गांव मोहनपुरा का रहने वाला है। वह यह नशीली गोलियां किस इरादे से लाया था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। युवक ये नशीली गोलियां यहां किसे देने वाला था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक यह नशीली गोलियां यहां किसे देने वाला था, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


