गढ़वा | कसौधन समाज के द्वारा डॉक्टर भोला कश्यप के आवास पर आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के कार्यकाल पूर्ण होने पर चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान तीन चुनाव पदाधिकारी का घोषणा हुआ। जिसमें गोपाल कश्यप, संतोष कश्यप व सुरेंद्र कश्यप आदि के नाम शामिल है। इनके देख रेख में चुनावी प्रक्रिया किया गया। जिसमें पुनः उमेश कश्यप को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए। तीसरी बार उमेश कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कश्यप, संतोष कश्यप, सचिव दिनेश कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मंत्री मनीष कश्यप, ईश्वर प्रसाद कश्यप, संगठन मंत्री रवींद्र कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य रूप से डॉ. भोला प्रसाद कश्यप उपस्थित थे।


