तीसरी मंजिल से गिरी 3 साल की बच्ची, मौत:मां छत पर कपड़े सुखा रही थी; खेलते वक्त हादसा, अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली तीन साल की बच्ची की मंगलवार दोपहर घर की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। गंभीर हालत में बच्ची को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्ची कनक की पहचान सरवन मालवीय की बेटी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, 14 जनवरी दोपहर 2 बजे कनक खेलते हुए बालकनी के पास पहुंच गई और इसी दौरान वह नीचे गिर गई। हादसे के समय बच्ची की मां कविता बालकनी में कपड़े सूखा रही थीं, और उनकी नज़र बच्ची पर नहीं पड़ी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पिता ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम कनक के पिता पेशे से मैकेनिक हैं और परिवार पिछले तीन साल से इंदौर में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार में पत्नी, एक छह साल का बेटा कान्हा और कनक के अलावा कोई और सदस्य नहीं है। पिता ने इस हादसे के बाद पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है, शव को एमवाय मॉर्चुरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त कनक के पिता अपने काम पर गए हुए थे, और आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी थी। कनक का परिवार यहां किराये से रहता है। वह मूल रूप से आगर जिले के रहने वाले है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *