दूसरा सेमीफाइनल मैच ओलंपियन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर बनाम पीआईएस मोहाली हॉकी अकादमी के बीच खेला गया। सुरजीत हॉकी अकादमी ने यह मैच 4-1 से जीत लिया। सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर के जोरावर सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में 2 फील्ड गोल किए। जबकि जालंधर के गुरतेजप्रीत सिंह ने मैच के 20वें और 39वें मिनट में अपनी टीम को मिले 2 पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। हालांकि, पीआईएस मोहाली के जयदीप सिंह ने 28वें मिनट में अपनी टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अंतर को 4-1 कर दिया। डॉ. भगवंत सिंह इस मैच के मुख्य अतिथि थे। सोमवार को होने वाले मैच में तीसरे और चौथा मैच पीआईएस मोहाली बनाम गुरु नानक हॉकी एकेडमी चहल कलां, गुरदासपुर दोपहर 01:00 बजे होगा। जबकि फाइनल मैच ओलंपियन सुरजीत हॉकी एकेडमी बनाम बाबा फतेह सिंह हॉकी एकेडमी, हरचोवाल, गुरदासपुर के बीच होगा। भास्कर न्यूज | लुधियाना पीएयू में चल रहे आर्यन कप अंडर-14 लड़कों के टूर्नामेंट के 5वें दिन सुबह की शुरुआत टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए आयोजित हॉकी क्लिनिक से हुई। हॉकी क्लिनिक पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच सुखवीर सिंह ग्रेवाल की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कौशल को बढ़ाना और खेल सीखना है। 5वें दिन का पहला सेमीफाइनल मैच बाबा फतेह सिंह हॉकी अकादमी हरचोवाल गुरदासपुर बनाम गुरु नानक हॉकी अकादमी चहल कलां गुरदासपुर के बीच खेला गया। मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। हालांकि, बाबा फतेह सिंह हॉकी अकादमी हरचोवाल ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 के अंतर से मैच जीत लिया। इस मैच के मुख्य अतिथि बिपिन प्रिंजा थे। उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।


