भास्कर न्यूज | कांकेर नरहरपुर थाना के गांव बीरनपुर के लापता युवक मोहरगन शोरी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस के खोजबीन से असंतुष्ट ग्रामीण व परिजन गुरुवार को कांकेर जिला मुख्यालय पहुंच गए। उनका आरोप है कि हल्बा चौकी प्रभारी शुरू से ही इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। जांच भी प्रभावित हो रही है। क्योंकि वे देवी नवागांव के ही रहने वाले हैं। इसलिए उन्हें वहां से हटाया जाए। साथ ही खोजबीन के लिए स्पेशलिस्ट गोताखोर की टीम बुलाई जाए। मामले को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने जिला व पुलिस प्रशासन को आवेदन भी सौंपा है। इसमें कहा गया है कि हमें मामले में उचित न्याय दिलाई जाए।


