छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तीसरे बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का फोकस इस बार विकास और जनकल्याण की प्राथमिकताओं को मजबूत करने पर है। इसी कड़ी में वित्त विभाग ने मंत्री-स्तरीय बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। 6 से 9 जनवरी तक होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे और वे 4 दिनों तक मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा कर विभागीय प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। 6 से 9 जनवरी तक बैठक 6 से 9 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में वित्त मंत्री के कक्ष में होंगी। इस दौरान सभी विभाग अपने-अपने नवीन बजट मदों, नई योजनाओं और प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। 7 जनवरी बैठक का शेड्युल डिप्टी सीएम साव-मंत्री राजवाड़े करेंगी चर्चा 8 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण तथा नगरीय प्रशासन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी विभागों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा दोपहर 2 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आईटी विभागों के प्रस्तावों पर मंथन होगा। सीएम आखिरी में करेंगे चर्चा वित्त विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों के बजट प्रस्तावों पर अलग से चर्चा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि बजट प्रक्रिया पारदर्शी, योजनाबद्ध और समयबद्ध हो। विशेषज्ञों का मानना है कि इन बैठकों से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और अवसंरचना जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में संतुलित और प्रभावी बजट सुनिश्चित किया जा सकेगा।


