‘तुझे यूरिन न पिलाई, तो मेरा नाम लोहा सिंह नहीं’:कानपुर में हिस्ट्रीशीटर के भाई ने दी धमकी, शराब न पिलाने पर युवक को दौड़ाकर पीटा

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर के भाई ने साथियों संग मिलकर युवक से शराब के लिए वसूली करने की कोशिश की। विरोध पर पीटा। इसके बाद युवक को फोन पर धमकी भी दी। कहा-‘ तुझे पता है किसे हाथ लगाया है, तुझे यूरिन न पिला दी तो मेरा नाम लोहा सिंह नहीं।’ मारपीट का यह वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने 3 फरवरी को कल्याणपुर थाने में FIR करा दी है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… नानकारी IIT कल्याणपुर निवासी अमित सिंह चौहान प्राइवेट नौकरी करते हैं। अमित के मुताबिक, उनके मोहल्ले में उपेन्द्र सिंह उर्फ लोहा सिंह और गोलू गंजा रहते हैं। घटना की शुरुआत 26 दिसम्बर 2024 को हुई थी। उसके भाई रोहन सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसी के गम में परिवार में रोना पिटना मचा था। जिसके कारण वो शराब ठेके पर चला गया। वो शराब लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में लोहा सिंह और गोलू गंजा मिल गए। ‘शराब पीने के लिए जबरन मांगा पैसा’
अमित के मुताबिक, शराब के लिए लोहा सिंह ने जबरन रुपए मांगे। इस पर अमित ने विरोध किया, तो बाकी साथियों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वो सीधे मंधना चौकी चला गया। पुलिस उसे तहरीर देने और अपना उपचार कराने के लिए कहा। इस पर उसने उपचार कराया। तहरीर दे दी। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 5 जनवरी को फिर से उन लोगों ने मारा पीटा। 6 जनवरी को फिर से अमित ने प्रार्थना पत्र दिया। उसी दिन शाम को लोहा सिंह समेत 12 लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। ‘मैं लड़ना नहीं चाहता था इसलिए किया समझौता’
अमित के मुताबिक, 9 जनवरी को पुलिस ने दोनों को बुलाया। वहां बातचीत के बाद समझौता होने के बाद भी लोहा सिंह और उसके लोगों ने फोन पर धमकी देना नहीं छोड़ा। उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि जिसने लोहा सिंह को हाथ लगाया है, उसे वो जब यूरिन न पिला दे तो नाम लोहा सिंह नहीं होगा। साथ ही गालियां दी। इसके बाद 26 जनवरी को फिर से आरोपी घर पर पहुंच गए और मारपीट करने पर आमादा हो गए। तब उसने डीसीपी वेस्ट से शिकायत की जिसके बाद कल्याणपुर थाने में FIR दर्ज हो सकी। ACP कल्याणपुर अभिषेक पाण्डेय के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों ने पूर्व में समझौता भी किया था मगर वो टिका नहीं। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *