तुरतुरिया में बलि प्रथा बंद कराने हुई बैठक

कसडोल| विकास खंड के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल तुरतुरिया में लगातार हो रहे पशु बलि को बंद कराने स्थानीय गायत्री मंदिर में विभिन्न समितियों की सामूहिक बैठक संपन्न हुई। ज्ञात हो कि विकास खंड मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर जंगल एवं पहाड़ियों के बीच ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल तुरतुरिया है जिसे लव कुश की जन्म स्थली , महर्षि बाल्मीकि आश्रम के नाम से जाना जाता है वही ऊपर पहाड़ी पर माता काली का मंदिर है। मंगलवार को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में शक्ति पीठ, भगवती मानव कल्याण संगठन, वसुंधरा सामाजिक सेवा संस्थान, प्रेस क्लब, विश्व हिंदू परिषद, मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान एवं सर्वदलीय नागरिक कल्याण समिति सहित विभिन्न संगठनों ने सामूहिक बैठक आयोजित कर जिलाधीश दीपक सोनी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर विभिन्न समितियों के सदस्य सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *