तुरिया उरांव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की

लोहरदगा|आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा के जिला अध्यक्ष किशोर उरांव के पूज्य पिता स्वर्गीय तुरिया उरांव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम हरमु, लोहरदगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुष्प अर्पित कर स्व. तुरिया उरांव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा के साथ प्रार्थना व प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने स्व. तुरिया उरांव के सामाजिक योगदान और उनके प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। वातावरण शोकपूर्ण लेकिन श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के उपरांत उपहार स्वरूप ग्रामवासियों को शाल भेंट की गई, जिसे उपस्थित सभी ग्रामीणों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर किशोर उरांव ने भावुक शब्दों में अपने पिता द्वारा बताए गए सच्चाई, सेवा और सामाजिक समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्रामवासियों, परिवारजनों तथा आदिवासी कर्मचारी समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *