तुलसी की आड़ में गांजे की खेती:रामपुरा पुलिस ने 5 हजार पौधे उखाड़े, 9.50 लाख का माल जब्त

नीमच पुलिस ने प्रदेशव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। रामपुरा पुलिस ने ग्राम करनीखेड़ा में गेहूं और तुलसी के खेतों के बीच छिपाई गई गांजे की अवैध फसल पकड़ी। इस कार्रवाई में लगभग 9.50 लाख रुपये मूल्य के 5 हजार गांजे के पौधे जब्त किए गए। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन और एएसपी नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में रामपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करनीखेड़ा में दबिश दी। नाले के किनारे स्थित खेतों में करीब 5 हजार गांजे के हरे पौधे मिले, जिन्हें गेहूं और तुलसी की फसलों के बीच चालाकी से छिपाकर उगाया गया था। जब्त किए गए गांजे के पौधों का कुल वजन 3 क्विंटल 20 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। रामपुरा थाने में अज्ञात भूमि स्वामी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सागरिया, सउनि नसीम अहमद, सउनि अब्दुल अलीम, देवेश मालवीय, नितिन पुरोहित, प्रदीप तिवारी, रघुवीर सिंह, भुरसिंह डोडियार, सुनील भुरिया, विजय बारीवाल और सोनू कलोसिया की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *