भीलवाड़ा| योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ की ओर से शहर में भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त करने के उद्देश्य से गायत्री नगर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल एवं राजकीय बालिका विद्यालय, कल्कीपुरा में तुलसी पूजन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तुलसी पूजन का महत्व बताया। समिति सदस्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि आशाराम बापू की ओर से प्रेरित तुलसी पूजन के माध्यम से बच्चों और परिवारों को संस्कारों से जोड़ने, परंपराओं के प्रति जागरूकता के प्रयास किया जा रहे है।


