तुलसी पूजन के पावन पर्व पर किया तुलसीकृत का पाठ

अमृतसर| आदर्श नगर में तुलसी पूजन के पावन पर्व पर श्रद्धा और उल्लास के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘तुलसीकृत’ का पाठ किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के प्रवासी भलाई बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी और धर्म जागरण मंच के महानगर संयोजक अधिवक्ता अशोक भगत सम्मिलित हुए। तुलसी पूजन के आध्यात्मिक व वैज्ञानिक लाभ राम भवन गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी का स्थान माता के समान पूजनीय है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश सोनी, पाठक जी, फलींदर सोनी, राजेश कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *