लखीमपुर में तेंदुआ 35 वर्षीय किसान को खा गया। किसान मवेशियों का चारा लेने जा रहा था। तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। सिर को जबड़े में दबोचकर घसीटते हुए जंगल में ले गया। उसका एक पैर चबा गया। बाद में उसकी क्षत-विक्षत लाश घर से एक किलोमीटर दूर मिली। उसका एक पैर गायब था। सिर पर दांतों के गहरे निशान थे। मौके पर पुलिस पहुंची तो परिजनों से हंगामा कर दिया। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- जब तक तेंदुए की लोकेशन ट्रैक कर उसे पिंजरे में कैद नहीं किया जाता, वे किसी को भी शव को हाथ नहीं लगाने देंगे। इस बीच मौके पर पहुंचे धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने अफसरों की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा- इस मौत का हिसाब कौन देगा। पकड़ने को कहते हैं तो बोला जाता है कि लखनऊ से परमिशन ले रहे हैं। तेंदुआ आदमखोर हो गया है। इसे तुरंत पकड़िए। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, यहां से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं हिलेगा। दरअसल, 7 घंटे तक जब किसान मुन्नालाल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद खेत में किसान का आधा खाया हुआ शव मिला। 10 मीटर की दूरी पर खाए हुए पैर की हड्डी मिली। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर धौरहरा थाना क्षेत्र के दोंदरा पंडितपुरवा गांव की है। 2 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला पढ़िए… धौरहरा वन रेंज अंतर्गत लोकईपुरवा निवासी मुन्नालाल (35) रविवार सुबह 7 बजे मवेशियों का चारा लेने के लिए घर से निकला था। वह घर से एक किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव दोंदरा पंडितपुरवा गांव में शंकर के गन्ने के खेत में घास काट रहा था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। जबड़े में भरकर खींच ले गया। पत्नी रेखा ने बताया- दोपहर 12 बजे तक वापस नहीं लौटे तो हमने खोजबीन शुरू की। दोपहर दो बजे घर से एक किलोमीटर दूर शव मिला। दाहिना पैर तेंदुआ खा गया था। लाश देखते ही परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर कोतवाली धौरहरा से दरोगा रूद्र प्रकाश पांडे, सिपाही संजीव और वन विभाग के रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, वन रक्षक राजेश दीक्षित, दरोगा नरेंद्र सिंह पहुंचे। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। हंगामा करने लगे। सूचना पर शाम करीब 5 बजे धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और रेंजर विपिन चतुर्वेदी भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। विधायक ने वन विभाग को फटकार लगाते हुए तत्काल पिंजरा लगाने और धरपकड़ करने को कहा। ट्रेंकुलाइज करने के लिए मांगी परमिशन
वन विभाग के रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया- तेंदुए को ट्रैक करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। ट्रेंकुलाइज करने के लिए मुख्यालय से परमिशन मांगी गई है। सोमवार दोपहर तक पिंजरा भी लगा दिया जाएगा। 5 बच्चों के पिता थे मुन्नालाल मृतक मुन्नालाल के परिवार में उसकी पत्नी पूजा देवी (30 वर्ष) और पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ी बेटी क्रांति देवी (14) है। इसके बाद सुनील कुमार (9), प्रीति देवी (6), और रवि (4) हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुन्नालाल खेती बाड़ी करके इनका भरण-पोषण करता था। घर का इकलौता कमाने वाला था। एक माह में चार हमले
पिछले एक महीने में धौरहरा व आसपास के इलाकों में तेंदुए के हमलों की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में ईसानगर क्षेत्र के खजुआ गांव में रमजान नामक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गया। इससे पहले धौरहरा के बबुरी भट्ठे पर एक तेंदुए ने छह से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। 23 सितंबर को रमियाबेहड़ क्षेत्र के मिश्रीलाल और 10 सितंबर को नकहा के केवलपुरवा निवासी प्रकाशचंद उर्फ मोतीलाल पर भी तेंदुए ने हमला किया था। कई गांवों में फैला डर
धौरहरा, फरधान, रमियाबेहड़, मझगईं और निघासन रेंज के गांवों में लोग खौफ में है। चौखड़ा फार्म में पिछले महीने ही तेंदुआ छह से ज्यादा कुत्तों और बछड़ों को मार चुका है। वहीं, गनेशपुर, करनपुर, हरिहरपुर और सिंगाही में भी ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… पोर्न देखकर 10वीं के छात्र ने बच्ची से किया रेप:प्रयागराज में ब्लीडिंग हुई तो भागा, टॉफी देकर कमरे में लाया था मेरी उम्र 15 साल है। मैंने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखा। उसके बाद घर से बाहर निकला। पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को खेलते देखा, उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ घर ले गया। छत की सीढ़ी पर उसके साथ गंदा काम किया, एक बार ही किया।’ यह कबूलनामा हाईस्कूल में पढ़ने वाले उस नाबालिग लड़के का है, जिस पर पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची से रेप का आरोप है। आरोपी ने मासूम के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। अप्राकृतिक हरकत करने की भी कोशिश की। बच्ची जब खून से लथपथ होने के बाद बदहवास होने लगी तो छोड़कर भाग गया। पढ़िए पूरी खबर…


