तेजस्वी, राजेश राम की सुरक्षा घटी, Z से Y+ हुई:नितिन नवीन, ललन सिंह, सरावगी की सिक्योरिटी बढ़ी; मंगल पांडे को भी Z सुरक्षा

बिहार में नेताओं की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। तेजस्वी यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सुरक्षा घटाई गई है। तेजस्वी यादव की सुरक्षा Z से Y+ कर दी गई है। साथ ही नितिन नवीन, ललन सिंह, संजय सरावगी की सिक्योरिटी बढ़ी है। उन्हें Z सुरक्षा मिली है। मंगल पांडे को भी Z सुरक्षा दी गई है। बता दें कि चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पहले उनके पास Y प्लस सिक्योरिटी थी, जो बढ़ाकर Z की गई, जिसके बाद फिर उनकी Y+ सिक्योरिटी कर दी गई है। Y प्लस श्रेणी सुरक्षा: इसमें 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते है। इस सुरक्षा के तहत कपिल मिश्रा को 24 घंटे दिल्ली पुलिस का एक सिपाही बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी के तौर पर मिला है। नितिन नवीन हाल ही में बने हैं बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर उनका स्वागत किया था। 45 साल के नितिन नबीन 46 साल की बीजेपी की कमान संभालेंगे। वहीं, उनको Z सिक्योरिटी दी गई है। इसके अलावा संजय सरावगी बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट बने हैं। ललन सिंह केंद्र में मंत्री हैं। इनको भी Z सिक्योरिटी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *