दंतेवाड़ा| जिला मुख्यालय सहित गीदम क्षेत्र में रविवार को देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। गीदम में जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर पेड़ गिर जाने से मार्ग में आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा। बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं की वजह से बिज्ली सप्लाई प्रभावित थी।


