तेज आंधी-बारिश के कारण कई ट्रेनें 1-3 घंटे तक देर से खुलीं

रांची । तेज आंधी और बारिश के कारण नामकुम-मुरी-रेलखंड के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक में पेड़ गिर गया था। इस कारण करीब 8 ट्रेनें प्रभावित हुईं और घंटों विलंब से रवाना हुईं। इनमें आनंद विहार एक्सप्रेस को दोपहर तीन बजे प्रस्थान करना था, यह ट्रेन शाम 4.32 बजे रवाना हुई। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 2:05 बजे रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन शाम 5.24 बजे रवाना हो सकी। हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस को दोपहर 3.15 बजे रवाना होना था, यह ट्रेन शाम 6.18 बजे खुली। खड़गपुर एक्सप्रेस को दोपहर 3.40 बजे प्रस्थान करना था, यह ट्रेन शाम 4.53 बजे रवाना हुई। इसके अलावा एलेप्पी एक्सप्रेस, बोकारो इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस व रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से खुले। तूफान के कारण ट्रेनों के समय पर कई यात्री भी स्टेशन नहीं पहुंच पाए। वहीं कई ट्रेनें विलंब होने से रांची स्टेशन पर तूफान के बाद काफी भीड़ हो गई। ट्रेनों को क्रमवार एक-एक कर रवाना किया गया, जिसके कारण भी देर हुई। ट्रेनों के विलंब होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज के लोग स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *