तेज-रफ्तार कार की टक्कर से पति-पत्नी और बेटी की मौत:3 साल का बेटा गंभीर घायल, बाइक से रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे

बारां में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती और उनके 2 बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और 5 साल की बेटी की मौत हो गई। बेटा गंभीर घायल है। हादसा कवाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-90 पर अदानी फाटक के पास रविवार दोपहर 12:45 बजे हुआ। थाना प्रभारी देवकरण चौधरी ने बताया- कुंजेद गांव के निवासी बबलू (33) पत्नी मीना (30), बेटी गौरी (5) और बेटे गौरव (3) के साथ बाइक से रिश्तेदार की शादी में छबड़ा जा रहे थे। दोपहर करीब 12:45 बजे कवाई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मीना और दोनों बच्चों को बारां अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें कोटा के MBS हॉस्पिटल रेफर किया गया। कोटा पहुंचने पर मीना और गौरी ने भी दम तोड़ दिया। गौरव का इलाज चल रहा है। खून से लाल हो गई सड़क
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर गिर गए। सड़क खून से लाल हो गई। बाइक भी डैमेज हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने बबलू का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। मीना और गौरी का शव कोटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। सोमवार को उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। 4 भाइयों में सबसे छोटा था
ग्रामीणों के अनुसार, बबलू चार भाइयों में सबसे छोटा था। बबलू के घर में तीन भाइयों का परिवार और बुजुर्ग माता-पिता हैं। बबलू गांव में मजदूरी करता था। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है। ……….. सड़क हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को उड़ाया, VIDEO: उछलकर 15 फीट दूर जाकर गिरे; महिला की मौत, पति की हालत गंभीर पैदल जा रहे पति-पत्नी को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर है। हादसा भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में उच्चैन-बयाना बाइपास पर रविवार सुबह 5:30 बजे हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *