तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल:एक की हालत गंभीर, पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में हादसा

सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में बामनवाड़जी के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिरोही ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान भीमाना निवासी कलाराम पुत्र भूराराम और सिरोही रोड निवासी विजय शंकर पुत्र छोगाराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट जगदीश कुमार और मेल नर्स जय सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया और सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर थाने के लिए रवाना किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *