ग्वालियर में रेत से ओवरलोड डंपर ने सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से भूसे से भरी ट्रॉली पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार किसान की दबकर मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक डंपर में रेत भरा होने पर उसे भगाकर ले गया। घटना मंगलवार दोपहर पनिहार स्थित मउछ रोड की है।
घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और JCB के जरिए भूसे से भरी ट्रॉली को सीधा किया है। ट्रॉली के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचते हुए शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के नयागांव बहरारा निवासी छोटू पुत्र जगदीश यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने फूफा केदार यादव के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में तिघरा से भूसा भरकर चीनोर जा रहे थे। उनके साथ चेतराम यादव, वीरेन्द्र यादव, सत्ते यादव भी थे। अभी वह हनुमान मंदिर के पास जंगल में नयागांव चीनोर रोड़ पर पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार आ रहे रेत से भरे डंपर के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर पर बैठे केदार सिंह यादव व उनका बेटा सत्ते यादव ट्रैक्टर से नीचे गिर गए।
इसी समय भूसे से भरी ट्रॉली उन पर पलट गयी। ट्रैक्टर पर बैठे केदार सिंह यादव ट्राली में भरे भूसा के नीचे दब गए, जबकि सत्ते यादव भी ट्रॉली की चपेट में आ गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और JCB बुलवा कर भूसा की ट्राली को को हटवाया। साथ ही केदार सिंह निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में सत्ते सिंह यादव घायल है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।


