तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:अपने गांव जा रहा था युवक; दुर्ग में गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार रात कोड़िया नंदकट्ठी गांव में हुए हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। बस (CG 07 E 6111) दुर्ग से बेमेतरा की ओर जा रही थी। ड्राइवर बस को काफी तेज रफ्तार में भगा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक (CG CL 1492) को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों को समझा शांत कराया नंदिनी पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और शांत कराया। बाइक सवार की पहचान तेज कुमार साहू (28) के रूप में हुई है। तेज अपनी बाइक से ग्राम मेडेसरा से नंदकट्ठी जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस मर्ग कायम कर विधिवत कार्रवाई कर रही है। हादसे में बस का एक हिस्सा पूरी तरह से चपट गया। ग्रामीणों ने किया चक्का जाम दुर्घटना के बाद गुस्साए गांव के लोगों ने मेडेसरा नंदकट्ठी रोड में चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार को वहां बुलाया। तहसीलदार ने पीड़ित परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता दी। साथ ही बस मालिक व दुर्घटना बीमा व अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। लगभग एक घंटे चक्का जाम के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *