राजनांदगांव| अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम पीपरखार के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे हुआ। जानकारी मुताबिक ग्राम संसारगढ़ में रहने वाले बुधराम तारम अपनी बाइक से कौड़ीकसा का मड़ई घूमने गए थे। जहां से शाम में घर लौट रहे थे। तभी पीपरखार के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में गिर गई।


