साहिबगंज के बरहरवा रैक लोडिंग यार्ड में गुरुवार को एक मालगाड़ी के रैक आपस में टकराकर बेपटरी हो गए। दरअसल, मालगाड़ी के दो हिस्से एक ही ट्रैक पर कुछ दूरी पर खड़े थे। इसी दौरान एक हिस्सा तेजी से लुढ़कते हुए खड़े रैक से जा टकराया। इससे मालगाड़ी के 10 रैक बेपटरी हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रेलवे को भारी नुकसान की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैक में गिट्टी लोड था और वह खड़ी अवस्था में थे। तभी मालगाड़ी का एक हिस्सा अचानक लुढ़कने लगा और दूसरे हिस्से के रैक पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। रेलवे के अधिकारियों ने तत्काल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाया। पहले भी हो चुकी है घटना
बरहरवा रेलवे सीडिंग पर पूर्व में भी ऐसी दुर्घटना हो चुकी है। दरअसल, पत्थर लोडिंग के जो रेट पॉइंट है, वह पहाड़ी पर स्थित है। यह बरहरवा स्टेशन से लगभग 5 से 10 मीटर की ऊंचाई पर है। इधर से जब मालगाड़ियां पहाड़ी के तरफ भेजी जाती है तो ऊंचाई होने के कारण उसमें गुटका नहीं रहने के बाद अचानक बोगियां स्टेशन की ओर अपने लुढ़कने लगती है।


