तेज रफ्तार में दो बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत:बलरामपुर में पुल के पास आपस में टकराए बाइक सवार, दो अन्य गंभीर

बलरामपुर जिले के कुसमी में बीती रात तेज रफ्तार में दो बाइकों के सवार आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई एवं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना कुसमी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कुसमी-कोरंधा मार्ग में गलफुल्ला नदी के पास बीती रात करीब 9.30 बजे तेज रफ्तार में दो बाइक तेज रफ्तार में आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 30 सी 1168 के चालक फिरोज एराकी (20 साल) एवं बाइक क्रमांक सीजी 15 सीबी 9498 का चालक सोनू एक्का (21 साल) की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइकों में सवार उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मृतक सोनू एक्का निवासी रातासिली अपने दोस्त मनोज के साथ मेहमानी करने ग्राम करकली शंकरगढ़ गया था और वहां से रात को वापस घर लौट रहा था। दूसरे बाइक में सवार आयान एराकी निवासी डिंडो अपने दोस्त सैफ के साथ कृष्णनगर अपने नाना मो. कोकीम के घर कसमार आया आया था। वहां से वे बाइक में सवार होकर कुसमी की ओर जा रहे थे। आयान एराकी के साथ बाइक में सवार सैफ को भी भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल मो. सैफ एवं मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। कुसमी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *