तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से डॉक्टर की मौत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान डॉक्टर हितेश कुमार निवासी मजीठा रोड स्थित जगदंबे कॉलोनी, गोपाल नगर के रूप में हुई है। थाना वेरका पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा 10 जुलाई का है। दोपहर करीब 3 बजे हुआ जब डॉक्टर हितेश स्कूटी पर सवार होकर घर से दून स्कूल बाइपास वेरका की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दून स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने स्कूटी को साइड मार दी। टक्कर के बाद डॉक्टर हितेश कुमार सड़क पर गिर पड़े जिससे उनके सिर में गहरी चोट आईं और मौत हो गई। उनका गोपाल नगर में क्लीनिक था। मृतक के बेटे युवराज ने बताया कि वह अमृतसर के खालसा कॉलेज में बीपीटी की पढ़ाई कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *