तेज रफ्तार स्कार्पियो पेड़ से टकराई, 8 लोग घायल

चौथिया बारात से लौट रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार 8 लोगों को चोटें आई हैं। जिनमें 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा शनिवार रात 10.30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक गंडई के मल्हा पारा में रहने वाले लोग चौथिया बारात में सहसपुर लोहारा के बांधाटोला गांव गए थे। स्कार्पियो में 8 लोग सवार थे। सभी रात में गंडई लौट रहे थे। गाड़ी देवपुरा के पास पहुंची थी, तभी चालक ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो सड़क किनारे मौजूद पेड़ से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार 8 लोगों को चोटें आई है।​ जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से गंडई हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जिसमें चार के गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *