तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को कुचला, VIDEO:एक्सीडेंट के बाद गाड़ी धीमी की, फिर दौड़ाते हुए ले गया; धरने पर बैठे परिजन

भीलवाड़ा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका और किशोर को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो युवक के ऊपर से गुजरते हुए दिखाई दे रही है। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर, सूर्य महल क्षेत्र की मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई। हादसे में बुरी तरह घायल हो चुके अली रजा शेख(17) को लोगों ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले देखिए- हादसे की 3 तस्वीरें बाजार जा रहा था किशोर
कोतवाल शिवराज गुर्जर के अनुसार- स्कूटी सवार अली रजा शेख (17) पुत्र नईमुद्दीन शेख निवासी शास्त्री नगर किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान थाना क्षेत्र के सूर्य महल के पास उसकी स्कूटी को सामने से आई एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में अली रजा शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। मृतक के पिता नईमुद्दीन दिव्यांग है और परिवार में मां के अलावा एक छोटी बहन है। स्कॉर्पियो जब्त, ड्राइवर की तलाश तेज
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। हादसे का सीसीटीवी लेकर जांच शुरू की। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। कांग्रेस नेता धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव रफीक शेख ने बताया कि मृतक के परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। 50 लाख का मुआवजा मांगा गया है। फिलहाल परिजनों के साथ एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *