तेज स्पीड वंदे भारत से टकराए निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए:भोपाल से 25km दूर की घटना, घंटेभर से रुकी है ट्रेन; सभी यात्री सुरक्षित

भोपाल से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से निर्माणाधीन ब्रिज के सरिए टकरा गए। जिसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ये हादसा दोपहर करीब पौन 4 बजे औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रेलवे की गति शक्ति परियोजना के तहत पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन पुल के सरिए तेज आंधी के कारण तिरछे होकर ट्रैक की ओर मुड़ गए थे। इसी बीच वंदे भारत एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजरी। मुड़े सरिए ट्रेन के कोच से टच हो गए। इस कारण कोच C-3 से C-7 तक के कोच सरिए से रगड़ते हुए निकले। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी। ब्रेक लगने से यात्री डर गए। हालांकि किसी को किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। ट्रेन की खिड़कियों के कांच जरूर टूट गए हैं। ये भी बताया जा रहा है कि ब्रिज की निर्माण सामग्री पर ढंका तिरपाल तेज हवा और आंधी से उड़कर ओएचई लाइन पर लिपट गया। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए है। जिसमें बताया जा रहा है कि लोहे की छड़ ट्रेन के कांच फोड़कर अंदर तक आ गई है। रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे निकली वंदे भारत
वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे निकली थी। ये ट्रेन शाम 4.18 मिनट पर होशंगाबाद पहुंचती है। हादसे के बाद मंडीदीप और औबेदुल्लागंज स्टेशन के बीच खड़ी है। हादसे की तस्वीरें देखिए – खबर लगातार अपडेट की जा रही है..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *