डौंडी| शनिवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और थोड़ी ही देर बाद में आसमान में काली घटा छा गई। तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। हवा चलने की वजह से कई दुकानदारों के तिरपाल फट गए। कुछ रेडिमेड दुकान के कपड़े और तिरपाल उड़ गए। हवा, तूफान और पानी से बचने के लिए लोग दूसरे जगह पर आसरा लिए हुए थे। करीब आधा घंटा तक हल्की बारिश हुई। साढ़े चार बजे मौसम बदलने की वजह से साप्ताहिक बाजार आने वाले अधिकतर लोग घर से नहीं निकल पाए। इससे बाजार के व्यापार पर असर पड़ा। दूरदराज से सब्जी भाजी अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार मायूस होकर सामान समेटना शुरू कर दिए।


