स्लम एरिया के बच्चे इस कैंप से इतने प्रभावित हुए थे कि उनकी तरफ से एक कमरे में ही प्राइमरी स्कूल शुरू करने की मांग की जा रही है। दानी सज्जनों द्वारा दान की गई 100 गज जगह पर एक भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे सितंबर में विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कम्पयूटर सैंटर भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा सिलाई कढाई सैंटर भी यहां शुरू किया जा रहा है। 12 लाख रुपए की लागत से मुक्कमल किए जा रहे उक्त तेरा आसरा संस्था के भवन में छोटे बच्चों के लिए फ्री टयूशन कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं। इसमें नैतिक शिक्षा कक्षाएंं भी चलाई जा रही हैं। संस्था के प्रमुख सेवादार भाई जसबीर सिंह, राजिंदर सिंह, सतिंदर सिंह चावला, गुरबख्श सिंह बग्गा ने दान की अपील की । भास्कर न्यूज | अमृतसर शब्द कीर्तन नाम सिमरन सत्संग के तत्वावधान में साल 2023 में गठित तेरा आसरा सामाजिक संस्था गुरबाणी के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। संस्था न सिर्फ बच्चों को गुरबाणी से जोड़ने के लिए गुरमत कैंप लगा रही है, बल्कि समाज सेवा के कार्यों के तहत उन्हें मुफ्त शिक्षा भी प्रदान कर रही है। संस्था द्वारा नाम सिमरन सत्संग के सहयोग से अभी तक 20 से अधिक गुरमत कैंप लगाए जा चुके हैं। संस्था के प्रमुख सेवादार जसबीर सिंह पंजाब एंड सिंध बैंक वालों का पूरा परिवार हर महीने अपनी आमदनी का 10वां हिस्सा इन कामों पर खर्च करता है। केवल इस परिवार द्वारा ही समाज सेवा के इन कार्यों पर हर महीने एक लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। शब्द कीर्तन नाम सिमरन सत्संग के सहयोग से उक्त संस्था द्वारा कोरोना काल के दौरान सैकडों जरूतमंदों को राशन की किटें बांटी गई थीं। अभी भी इन संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को जरूरत पड़ने पर राशन की किट बांटी जाती हैं। यह सिलसिला कोरोना काल से लगातार जारी है। अगले माह से संस्था द्वारा उक्त प्रोजेक्ट के तहत हर माह निरंतर महिलाओं को राशन वितरित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के बच्चों को हर माह स्टेशनरी के साथ साथ पुस्तकें भेंट की जाती हैं तथा 10 से अधिक बच्चों की फीस दी जाती है । उन्हेंं फ्री शिक्षा प्रदान की जा रही है। जून के महीने में, तेरा आसरा संस्था ने 130 स्कूली बच्चों के लिए एक 10 दिवसीय गुरमत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर भगतांवाला दाना मंडी की राधा कृष्ण कॉलोनी में लगा था। इस समागम का उद्देश्य बच्चों को गुरमत के सिद्धांतों और सिख धर्म के मूल्यों से परिचित कराना था। शिविर के दौरान बच्चों ने कीर्तन, गुरबाणी कंठ और सिख इतिहास के बारे में शिक्षा प्राप्त की। उन्हें एक अनुशासित और आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस पूरे आयोजन पर 30,000 रुपए से अधिक का खर्च आया, जिसे संस्था के सदस्यों ने अपनी जेब से वहन किया। यह पहल बच्चों में नैतिकता और आध्यात्मिकता का विकास करने के लिए तेरा आसरा संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अधिक जानकारी के लिए तेरा आसरा, राधा कृष्ण कालोनी, नजदीक भगतांवाला दाना मंडी, अमृतसर मो. 9815755883 पर संपर्क करें।


