तेलो स्टेशन से पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर भागा कैदी

चंद्रपुरा-गोमो रेल खंड के बीच तेलो स्टेशन से एक कैदी हथकड़ी के साथ जमशेदपुर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसके साथ दो पुलिस कर्मी थे। उसे जमशेदपुर के परसोडीह थाना पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से ले जा रही थे। इसी दौरान तेलो स्टेशन के पास ट्रेन रुकी। कुछ देर के बाद ट्रेन खुलने के साथ ही कैदी ने पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी के साथ ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। फरार कैदी का नाम सुरेश उर्फ एंड्रयू जेम्स है। वह बैंगलोर कर्नाटक का स्थाई निवासी बताया जाता है। घटना रविवार की रात करीब 12 बजे की है। धनबाद रेल डीएसपी जयगोविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चंद्रपुरा रेल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फरार कैदी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फरार कैदी को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *