सीएम भजन लाल शर्मा के ससुर के बड़े भाई का कल देर रात निधन हो गया। आज सीएम उनके अंतिम दर्शन के लिए डीग जिले के कुम्हेर इलाके में बाबुला गांव पहुंचे। अंतिम दर्शन करने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा जयपुर के लिए रवाना हो गए। सीएम के साथ डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह मौजूद रहे। बिमारी के कारण देर रात हुआ था निधन दरअसल कल रात करीब 10 सीएम के ससुर के बड़े भाई किशन लाल (80) निवासी बाबुला गांव का बीमारी के चलते निधन हो गया था। आज सुबह शव का अंतिम संस्कार किया जाना था। अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शन के लिए सीएम भजन लाल शर्मा बाबुला गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर से ब्रज यूनिवर्सिटी पहुंचे सीएम सीएम हेलीकॉप्टर के जरिए महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय पहुंचे। यूनिवर्सिटी में सीएम का हेलीकॉप्टर लेंड हुआ। उसके बाद सीएम कार से बाबुला गांव पहुंचे। वहां पर उन्होंने तैया ससुर के अंतिम दर्शन किये। करीब 5 मिनट रुकने के बाद सीएम हेलीकॉप्टर के जरिए जयपुर के लिए रवाना हो गए। विधायक शैलेश सिंह भी रहे मौजूद इस दौरान डीग जिले सभी अधिकारी बाबुला गांव में मौजूद रहे। सीएम के साथ डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह भी मौजूद रहे। सीएम के जाने के बाद उनके तैया ससुर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे शव की अंतिम यात्रा पूरे गांव में घुमाई गई।


