तोपचांची में सड़क हादसा:ट्रेवल्स और बाइक की टक्कर में युवक को सिर और पैर में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

धनबाद के तोपचांची प्रखंड में पावापुर कासिया फार्म के सामने शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। एक टूरिस्ट ट्रेवल्स और पल्सर बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रकाश कुमार महतो घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को सड़क किनारे पहुंचाया। 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, प्रकाश को सिर और पैर में चोटें आई हैं। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रेवल्स के चालक जगदीश गोप ने बताया कि वह डुमरी से दीघा की ओर जा रहा था। पावापुर कासिया फार्म के पास सामने से आ रही बाइक अचानक उनकी गाड़ी से टकरा गई। हरिहरपुर थाना पुलिस ने ट्रेवल्स, बाइक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर वाहन तेज गति से चलते हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *