त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन का अभ्यास:बिलासपुर स्टेशन पर मॉक ड्रिल, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने आगामी त्योहारी सीजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ के मद्देनजर यह अभ्यास किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बिलासपुर स्टेशन पर यह मॉक ड्रिल हुई। मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक दुलार साय चौहान के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। भीड़ नियंत्रण और टिकट जांच पर रहा फोकस अभ्यास के दौरान यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और भीड़ नियंत्रण पर फोकस किया गया। लाउड हेलर से यात्रियों को एक जगह इकट्ठा न होने और लाइन में चलने की हिदायत दी गई। उचित टिकट के साथ यात्रा करने का संदेश भी दिया गया। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटिंग व्यवस्था को मजबूत किया है। टिकट काउंटरों के अलावा मोबाइल टिकटिंग ऐप एम-यूटीएस और रेलवन ऐप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे यात्री बिना भीड़ में आए अपने मोबाइल से ही टिकट बुक कर सकते हैं। रेल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *