त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में युवती के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला

हेसल के जमुवारी में टुसू मेले के दौरान मंगलवार रात संदीप महतो (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह मामला त्रिकोणीय प्रेम संबंध से जुड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर युवती सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चार घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार लोगों में युवती, हत्या का मुख्य आरोपी संगम करमाली, पुराना सामलौंग निवासी साहिल शाह और रांची के भुइयां टोली निवासी सूरज राम, पवन कुमार, गोलू कुमार, विशाल उरांव और सूरज कुमार शामिल हैं। अनगड़ा थानेदार हीरालाल शाह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पुलिस के मुताबिक हेसल पंचायत के जमुवारी में मंगलवार को टुसू मेला लगा था। इरबा स्थित एक कंपनी में काम करने वाली आदिवासी युवती ने अपने प्रेमी टाटीसिलवे के चतरा निवासी संदीप को मिलने के लिए जमुवारी बुलाया। युवती का संगम करमाली से भी प्रेम संबंध था। संदीप अपने दो दोस्तों के साथ मेले में पहुंचा। उधर संगम को जब प्रेमिका के मेले में आने की सूचना मिली तो वह भी अपने सात दोस्तों के साथ पहुंच गया। रात आठ बजे संदीप ने युवती के साथ मेले के बगल में एक चारदीवारी के पास था। तभी संगम पहुंचा। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर वह भड़क गया। दोसतों के साथ मिलकर संदीप को पकड़ा। मफलर से बांध दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसने चाकू से नौ वार किया। फिर संदीप को मरा समझकर प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। मेला समिति के सदस्यों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, संदीप को तत्काल सीएचसी अनगड़ा ले गए। वहां से रिम्स रेफर कर दिया गया। बुधवार तड़के तीन बजे संदीप ने दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *