त्रिको​णीय मुकाबले में 2 वोट से जीतकर प्रवीण बने अध्यक्ष

भास्कर न्यूज | गरियाबंद जिला साहू समाज का संगठनात्मक चुनाव शुक्रवार को साहू छात्रावास में शांतिपूर्ण हुआ। सामाजिक चुनाव होने के चलते शांति, अनुशासन और उत्साह तीनों देखने को मिला। चुनाव में समाज के लोगों ने 358 मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव का संचालन निर्वाचन अधिकारी उद्यो राम साहू (रायपुर), सहायक अधिकारी चंदशेखर साहू और उनकी टीम ने पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया। मतदान से लेकर परिणाम घोषणा तक सभी प्रक्रियाएँ बिना किसी विवाद के सम्पन्न हुईं। अध्यक्ष पद-सिर्फ दो मतों ने बदल दिया परिणाम: इसके पहले अध्यक्ष पद के लिए तहसील संघ अध्यक्ष रहे प्रवीण साहू, पूर्व अध्यक्ष नारायण साहू और ईश्वरी साहू के बीच कड़ा मुकाबला रहा। जिसमें प्रवीण साहू ने पूर्व अध्यक्ष नारायण साहू को दो मत से मात दी। प्रवीण को कुल 125 मत मिले। वहीं नारायण साहू को 122 मत मिले। 3 मत रिजेक्ट हो गए। ईश्वरी साहू को 110 मत मिले। नजदीकी परिणाम के चलते मतगणना के दौरान माहौल रोमांचक बना रहा। अंत में प्रवीण साहू ने अध्यक्ष पद जीत लिया। विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया: परिणाम आने के बाद समाजजनों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने चुनाव को सफल बनाने में सहयोग दिया। महिला उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा जगन्नाथ साहू (191) और मिलेश्वरी साहू (167) के बीच सीधा मुकाबला हुआ। पुष्पा ने 24 मतों से विजय दर्ज की। पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी देवराज साहू, रामजी साहू, लोकनाथ साहू और नेहरू साहू मैदान में थे। कड़ी टक्कर के बीच देवराज साहू (126 मत) ने जीत हासिल की। वहीं संगठन मंत्री पद पर फलेंद साहू, नंदकुमार साहू और ठाकुर राम साहू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। जिसमें ठाकुर राम साहू (136 मत) विजयी हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *