महासमुंद| इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 1 फरवरी को विद्या निकेतन स्कूल अवंति विहार रायपुर में किया गया। विभिन्न आयु और वजन वर्गों में खिलाड़ियों ने काता व कुमिते इवेंट में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कोच वंशिका चौहान के नेतृत्व में महासमुंद जिले से 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। झलप से त्रिलोचन साहू कुमिते गोल्ड मेडल, राहुल साहू कुमिते गोल्ड मेडल, बागबाहरा से देवकी यादव काता गोल्ड मेडल, हर्षा ध्रुव काता सिल्वर मेडल, सुनसुनिया स्कूल से खुशविल ठाकुर कुमिते ब्रॉन्ज मेडल, सुनैना ब्रॉन्ज मेडल, किरण ठाकुर सिल्वर मेडल, आराध्या साहू कुमिते सिल्वर मेडल, लक्ष्य साहू कुमिते सिल्वर, पिथौरा से सुरेश निषाद कुमिते मेडल, बसना-अंकोरी स्कूल से वर्षा श्रुजाल कुमिते ब्रॉन्ज मेडल, आरुषि नंद कुमिते गोल्ड मेडल जीतकर गौरव बढ़ाया।


