त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 17 फरवरी को डाले जाएंगे वोट:दंडवत प्रणाम कर वोट मांग रहे प्रत्याशी; 1 करोड़ 58 लाख मतदाता बनाएंगे गांव की सरकार

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 17 फरवरी 2025 को होगा। इस चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। जांजगीर-चांपा जिले में पंचायत चुनाव के लिए अनोखे तरीके से प्रचार किए जाने का एक वीडियो सामने आया है। ग्राम पंचायत मुनुन्द के सरपंच पद के उम्मीदवार सुरेंद्र यादव दंडवत होकर वोट मांगने निकले है। मतदाताओं के दिल जीतने के लिए घर घर जाकर जमीन पर लेटकर दंडवत प्रणाम करते हैं और मतदाताओं को नारियल, फूल और दूबी भेंट करते हैं। गांव के विकास के लिए बनाया घोषणा पत्र प्रत्याशी सुरेंद्र यादव रोज सुबह अपने घर से इसी अंदाज में वोट मांगने निकलते हैं। वे घर-घर जाकर इस दौरान वे अपना घोषणा पत्र भी सौंपते हैं, जिसमें गांव के विकास के लिए उनकी योजनाएं दर्ज हैं। चमक-धमक वाले प्रचार से दूर बता दें कि सुरेंद्र यादव 2005 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गए थे। इस बार उन्होंने पारंपरिक चमक-धमक वाले प्रचार से हटकर विनम्रता का रास्ता चुना है। उनका यह अनूठा प्रचार अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मुर्गी-दारू खाने का त्योहार नहीं है चुनाव – सुरेंद्र यादव सुरेंद्र यादव ने कहा कि मतदाता देव तुल्य है, उन्हें सम्मान के साथ मतदान के लिए प्रेरित कर रहा हूं। ये चुनाव कुकरी, मुर्गी दारू खाने का त्योहार नहीं है बल्कि ये देश का गांव का भविष्य है। हर एक मतदाता का वोट अमूल्य है। आशा है कि इस बार मुझे गांव की सेवा करने का अवसर मिलेगा। तीन चरणों में होंगे चुनाव बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब गांव की सरकार बनाने की तैयारी है। प्रदेश के सभी जिला पंचायतों में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण कल यानी 17 फरवरी को होगा। पहले चरण में 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। दूसरे चरण में 20 फरवरी 2025 को मतदान होगा। इस दिन 43 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। तीसरा चरण 23 फरवरी को है। इस दिन 50 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। 1 करोड़ 58 लाख से अधिक मतदाता जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,671 एवं वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए चुनाव होगा। जिसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरूष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता एवं 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में मतदान करेंगे। 31 हजार 41 मतदान केंद्र पंचायत आम निर्वाचन के मतदान के लिए कुल 31 हजार 41 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिनमें से 7 हजार 128 संवेदनशील व 2 हजार 161 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र है। ………………………………………………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ई-रिक्शा चलाकर वोटर्स को लुभा रहीं विधायक संगीता,VIDEO:MLA कुंवर सिंह गाना गाकर मांग रहे वोट, निगम चुनाव में CM-वित्त मंत्री ने बनाई थी चाय छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। बालोद जिले में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा चुनाव प्रचार के दौरान ई-रिक्शा चलाते, बड़ा बनाते नजर आईं। वहीं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद अलग-अलग मंचों से गाना गाकर वोटर्स को लुभाते दिखे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *