त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…9 बजे तक 14% मतदान:सरगुजा के बतौली-लुंड्रा, सूरजपुर और बलरामपुर में वोटिंग जारी, मतदाताओं की लगी लंबी कतार

अंबिकापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। जिसमें सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा, बतौली, सूरजपुर के ओड़गी, प्रतापपुर और बलरामपुर के रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर ब्लॉक शामिल है। यहां सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी है। सरगुजा में 9 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीसरे चरण में जनपद पंचायत बतौली और लुण्ड्रा के 119 ग्राम पंचायत के लिए 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लुण्ड्रा के जिला पंचायत पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से 4 अभ्यर्थी और क्षेत्र क्रमांक 9 से 12 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। जनपद पंचायत लुण्ड्रा में कुल 91224 मतदाता और बतौली में कुल 54419 मतदाता हैं। सूरजपुर में प्रतापपुर और ओड़गी में चुनाव सूरजपुर जिले के प्रतापपुर और ओड़गी जनपद में जिला पंचायत के दो-दो सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। जिला पंचायत में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की पत्नी शशि पैकरा, बेटे लवकेश पैकरा भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। सूरजपुर में पहले दो घंटे में 13 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। बलरामपुर में रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर में चुनाव बलरामपुर जिले में अंतिम चरण में रामचंद्रपुर और वाड्रफनगर ब्लॉक में चुनाव हो रहा है। इनमें रामचंद्रपुर क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के दो और वाड्रफनगर में जिला पंचायत सदस्य की दो सीटों पर चुनाव होगा। जिले में अब तक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत का खाता नहीं खुल सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *