त्रैमासिक ई-पत्रिका मेरू ग्रैफिटी का विमोचन

भास्कर न्यूज | दारू सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरू कैंप, हजारीबाग में प्रशासनिक भवन में महानिरीक्षक के एस बन्याल ने त्रैमासिक ई-पत्रिका मेरु ग्रैफिटी विमोचन शुक्रवार को किया। इस त्रैमासिक ई-पत्रिका मेरु ग्रैफिटी का संकलन सीमा सुरक्षा बल मेरू परिवार द्वारा किया गया है। शुक्रवार को विमोचन सत्तरहवें ई-संस्करण अवधि 01 अक्टूबर 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक का संकलन किया गया है। यह पत्रिका सीमा सुरक्षा बल के आईपीपी नेटवर्क/ई-मेल व अन्य डिजिटल प्लेटफार्म द्वारा निर्गत की जाएगी। इस पत्रिका में बीएसएफ के तीन माह के क्रियाकलापों विशेषकर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक, उच्च अधिकारियों का दौरा, बावा गतिविधियां, विभिन्न धार्मिक आयोजन, रोजगार मेला, व नमामि गंगे कार्यक्रम की गतिविधियां, आदि के क्षेत्र में किए गए कार्यों में से कुछ की झलकियां को संकलित कर प्रस्तुत की गई है। मौके पर उप महानिरीक्षक राजेश कुमार, राकेश रंजन लाल,डीके प्रामाणिक सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *