त्वचा जांच और जागरूकता शिविर लगाया

लुधियाना| डीएमसी एंड एच के डर्मेटोलॉजी विभाग ने एक खास पहल की। इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स की पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश शाखा के साथ मिलकर 6 नि:शुल्क शिविर लगाए। यह देशभर में एक ही दिन में सबसे ज्यादा त्वचा जांच शिविर लगाने की मुहिम का हिस्सा था। पूरे देश में 600 से अधिक शिविर आयोजित हुए। लुधियाना और आसपास के क्षेत्र में 32 शिविर लगे। इस मुहिम की थीम रही त्वचा स्वास्थ्य के बिना संपूर्ण स्वास्थ्य नहीं। इसका मकसद था लोगों को त्वचा की देखभाल और समय पर इलाज के महत्व के प्रति जागरूक करना। डीएमसी एंड एच के शिविरों का नेतृत्व डॉ. सुखजोत कौर ने किया। वे डर्मेटोलॉजी विभाग की प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष हैं। डॉ. जसप्रीया संधू और डॉ. नवनीत कौर ने भी सक्रिय भाग लिया। टीम ने 300 से ज्यादा मरीजों की जांच की। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *