31 नाइट से पहले सतना पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आई। शाम होते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर तीनों थानों का पुलिस बल तैनात हो गया। पुलिस ने बाइक सवारों और फोर व्हीलर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं वाहन चेकिंग के दौरान बाइक और चार पहिया वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चला रहा हो। साथ ही, पुलिस ने उन होटलों की भी जांच की, जहां 31 दिसंबर की रात पार्टियां आयोजित होनी हैं। पुलिस ने होटल के परमिशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और वहां रुके हुए लोगों की जानकारी भी ली। पुलिस ने जारी की एडवाइजरी सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर थर्टी फर्स्ट नाइट के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त कर चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।


